बृजमनगंज कस्बे में फागुन गीतों के बीच रंग की बौछार कर लोगों ने मनाई होली

बृजमनगंज कस्बे में फागुन गीतों के बीच रंग की बौछार कर लोगों ने मनाई होली

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर स्थित नगर पंचायत बृजमनगंज मे मंगलवार होली बडे ही सौहार्दपूर्ण व ढंग से संपन्न हुआ।दिन चढ़ते ही लोग अल्हड़पन के साथ रंग व गुलाल से होली की मस्ती में डूबे रहे।
लोगों ने जहां एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दी वहीं लोगों ने एक दूसरे पर रंग डालकर होली मनाई ।इस प्रकार नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने कार्यालय पर होली मनाते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।चारों तरफ फगुआ के गीत सुनाई दे रहा था।सबसे ज्यादा पापुलर फगुआ गीत जो बृजमनगंज कस्बे में सुट किया गया था तु त लंहगा मे करेलू धमाल गोरिया…डीजे पर थिरकते हुए झूम रहे थे। पुलिस प्रशासन द्वारा शांति ब्यवस्था बनायें रखने के लिए जगह जगह मुस्तैद रही।कहीं से भी किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला।वार्ड नं 7 के सभासद प्रतिनिधि रवि यादव एवं वार्ड नं 13 के सभासद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल वार्ड नं 9 प्रदुम्न सिंह ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हुए बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त किया।स्थानीय कस्बे के लोगों ने अपने पत्नी व बच्चों के संग होली खलते हुए सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की।प्रेम व भाइचारे का प्रतीक होली पर्व सकुशल संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *