Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिर्माण कार्यों में सेम ईट व दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग...

निर्माण कार्यों में सेम ईट व दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग तो कहीं बालू के जगह मिट्टी का प्रयोग 

निर्माण कार्यों में सेम ईट व दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग तो कहीं बालू के जगह मिट्टी का प्रयोग

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बड़ी खबर परतावल ब्लाक में इन दिनों मनरेगा कार्यों में लूट मची हुई है। निर्माण कार्यों में सेयम व दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है. भ्रष्टाचार इतना है कि संबंधित अधिकारी भी जाँच करने के सिवाय मौन बैठे हैं।परतावल ब्लाक के ग्राम सभा बरियारपुर में हो रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही है। निर्माण में सेयम व दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। शिकायत करने के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।बरियारपुर में पारस के घर से उमा के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में फर्जी श्रमिकों की हाजिरी भी लगाई जा रही है। सब कुछ जानकर भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।ऐसे में जनता का पैसा घुंसखोरो और कमीशनखोरों के जेब मे जा रहा है। अगर जिले में मनरेगा घोटाले की जाँच सही से हो जाये तो कितने अपने आपको साफ- सुथरे नेता और अधिकारी का दावा करने वाले लोग सलाखों के पीछे होंगें। सरकारी कार्यों को लेकर जिले में दलाली और कमीशनखोरी इतना चरम पर है कि लाखों का गबन करने वाले लोग सीना तान कर नेता जी बन कर सड़क पर घूमतें हैं और अपनी काली कमाई से अपना महल तैयार करतें हैं. जनता के टैक्स का पैसा खाकर डकारने वालों की जिले में कमी नहीं है।अब देखना ये है कि जिले के तेज़तर्रार जिलाधिकारी इनके ख़िलाफ़ जाँच कराकर इन्हें कानूनी सजा दिलाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे