Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसडीओ ने पकड़ी 39 बोटा साखू सागौन की लकड़ी

एसडीओ ने पकड़ी 39 बोटा साखू सागौन की लकड़ी

एसडीओ ने पकड़ी 39 बोटा साखू सागौन की लकड़ी

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा बांकी रेन पनियरा के एम गांव में एसडीओ गोरखपुर की कार्यवाही में 39 बोटा साखू – सागौन की लकड़ी बरामद कर वन चौकी बेलसपुर में रखवा कर मामले की जांच जारी है । एसडीओ डॉ हरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना के आधार पर मोहम्मपुर गांव में छापेमारी किया जहां मौके से कुल 39 बोटा अवैध लकड़ी बरामद किया गया है जिसकी जांच जारी है ।लकड़ी के टक्कर पर मिट्टी पोत पुरानी दिखाने का प्रयास पकड़ी गई लकड़ी के टक्कर ताजा होने के कारण लकड़ी माफियाओं ने उसे पुरानी लकड़ी दिखाने की नीयत से उसके टक्कर पर मिट्टी पोती है । असखिर लकड़ी के बोटा पर क्यो पोती गयी है मिट्टी ? इतना ही नही पकड़ी गई लकड़ी पर कही पर भी घन मोहर नही लगा है । यह तो लगभग तय है कि ना घन ना मोहर और नही तो टक्कर पर मिट्टी इससे तो यह भी लगभग तय है कि लकड़ी जंगल की ही होगी बसर्ते उसकी उच्च स्तरीय जॉच कराई जाए तो पूरा मामला सामने आ जायेगा ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे