सागौन के पेड़ में बंधे बांस से खुद की शर्ट से लटकता मिला मनोज की लाश

सागौन के पेड़ में बंधे बांस से खुद की शर्ट से लटकता मिला मनोज की लाश

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के मंसुरगंज गांव के टोला कोईरी में शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ में लगे बांस के सहारे लटकते मिली है। मृतक की पहचान मनोज (33) निवासी मंसूरगंज के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जताए हैं। मामले में पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है। हम आपको बताते की दो बच्चों का पिता मनोज (33) गुरुवार की रात घर से जल्द ही वापस लौटने की बात कह घर से निकला। और सुबह घर से कुछ दूरी पर ही उसकी लाश सागौन के पेड़ में बंधे बांस से खुद की शर्ट से लटकता मिला। घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो घटनास्थल पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुट गई। लेकिन परिजन पुलिस के उच्चाधिकारी की उपस्थिति में लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने की बात कहने लगे। परिजनों के मुतबिक विगत 11 जनवरी में इसी क्षेत्र में विजय (22) की लाश पेड़ से लटकते मिली थी, जिसमें परिजन हत्या की बात कहे थे लेकिन पुलिस आत्महत्या का मामला बता उस केस को खत्म कर दी। काफी देर बाद पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक मनोज मुंबई में पेंटिंग का काम कर परिवार का पालन पोषण करता था। पिछले महीने मुंबई से बेटी की मुंडन संस्कार में शामिल होने घर आया था। वहीं घटना के बाद परिजन बदहवास हैं और मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। मामले में पनियरा थाना प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया की मंसुरगंज में एक युवक की लाश मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *