समर्थकों संग सैफ खां ने वित्तराज्य मन्त्री पंकज चौधरी का किया स्वागत 

समर्थकों संग सैफ खां ने वित्तराज्य मन्त्री पंकज चौधरी का किया स्वागत

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर भाजपा के युवा नेता व पनियरा इण्टरमीडिएट कालेज मन्नान खां विद्यालय के प्रबन्धक आफाक आलम उर्फ़ सैफ खां ने सार्थको संग केन्द्रीय वित्तराज्य मन्त्री पंकज चौधरी को पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर गोरखपुर पहुँच हवाई अड्डे पर स्वागत जोरदार स्वागत किया ।

पनियरा से काफिले के साथ रवाना होने के पूर्व युवा भाजपा नेता श्री खां ने कहा कि केंद्रीय वित्तराज्य मन्त्री श्री चौधरी केन्द्र में मंत्री होने बाद भी अपने क्षेत्र में बराबर मौजूद रह कर जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहते हैं जिनकी मेहनत व ईमानदारी का परिणाम है कि केन्द्रीय नेतृत्व ने नौंवी बार प्रत्याशी घोषित किया है अब हम सबकी भी जिमेवारी बनती है कि कंधे से कंधा मिला कर चलने के साथ ही साथ क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो के बदले आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें विजयी बनाकर अदा किया जाए । इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से सभासद रामनरेश निराला , जगदीश यादव , रमेश गौतम , रिजवान अंसारी , अम्बर खां , महताब खां , सरफराज उर्फ लल्लू खां , अजमेर अंसारी , रमजान अंसारी , मो ० ईशा अंसारी , सोहराब , इबरार अंसारी , जलालुद्दीन अंसारी , तुफैल अहमद , मो ० शमीम खां , नईम अंसारी , शैलेश पाल आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *