महराजगंज मे अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सपा का प्रदर्शन
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष *अखिलेश यादव* की गिरफ्तारी के विरोध में महराजगंज में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।सपा नेताओं ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन सपा डरने वाली नहीं है। प्रदर्शन के दौरान जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
