भा0कि0यू0 के जिला महासचिव ने जनसमस्याओं को लेकर जिला अधिकारी को सोपा ज्ञापन
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव राम आशीष पासवान ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि पनियरा थाने में दर्ज मु0सं0-551/23 में नौ नाम दर्ज सहित सैकड़ो से अधिक निरिह महिला-पुरूषों पर पुलिस के तहरीर पर लिखा गया। मुकदमा समाप्त करते हुए मुकदमा वापस लिया जाय। उक्त मुकदमें में मनमानी ढंग से पुलिस द्वारा निर्दोषों समाजिक कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमें से जांचोपरान्त चार्जसिट से नाम निकाला जाय।पनियरा थाना के ग्रामसभा वैदा निवासी मृतक गुलशन सहानी मृत्यु दिनांक-20.12. 2023 के सम्बन्ध में दर्ज केस का पर्दाफास किया जाय। सम्पूर्ण प्रकरण का सी०बी० सी०आई०डी० /मजिस्ट्रीयल जांच करायी जाय। किसी भी निर्दोष को पुलिस द्वारा गिरफ्तारी न की जाय पनियरा थाना अन्तर्गत दिनांक 21.12.2023 को मुजुरी कस्बा चौराहे पर पुलिस द्वार की गयी लाठी चार्ज का सी०बी० सी०आई०डी०से जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही के जाय। महिलाओं के लिए शौचालय युक्त आवास की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया था। धरना-प्रदर्शन के दौरान हम लोगों को आश्वासन मिला था कि सभी मांगे पूरी की जाएगी। लेकिन अब तक हम लोगों की एक भी मांग पूरी नहीं की गई। प्रधानमंत्री आवास योजन एवं ड्रीम प्रोजेक्ट शौचालय का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए।


