Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो पक्षों में हुई मारपीट सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दो पक्षों में हुई मारपीट सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दो पक्षों में हुई मारपीट सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पीपरपाती गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। यहां दोनों पक्षों की तरफ से खूब लाठी और डंडे चले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी होते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला। घायलों का इलाज कराया। मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिलाएं भी मारपीट में शामिल रहीं।पूरा मामला श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव का है। सोमवार की शाम एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था। रास्ते के बगल में नाली बनी हुई है। महिला ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में आपस में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। एक पक्ष लाठी डंडा लेकर महिला समेत उसके परिजनों को मारने पीटने लगा। दबंगों ने वृद्ध महिला को भी नहीं छोड़ा और उसे जमीन पर गिरा दिया।इस पूरे वारदात का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार सिंह ने बतायाकि विद्यावती की तहरीर पर ओमप्रकाश, अनिल, मुकुल और मनोज के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे