Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा इण्टरमीडिएट कालेज मन्नान खां विद्यालय मे अखण्ड रामायण की हुई पूर्णाहूति,भंडारे...

पनियरा इण्टरमीडिएट कालेज मन्नान खां विद्यालय मे अखण्ड रामायण की हुई पूर्णाहूति,भंडारे का हुआ आयोजन

पनियरा इण्टरमीडिएट कालेज मन्नान खां विद्यालय मे अखण्ड रामायण की हुई पूर्णाहूति,भंडारे का हुआ आयोजन

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पनियरा इण्टरमीडिएट कालेज मन्नान खां विद्यालय पनियरा पर अखण्ड रामायण का आयोजन किया गया जिसकी पूर्णाहूति 7 फरवरी बुधवार को दिन में भंडारे के साथ समापन हुआ । भण्डारे में विद्यालय के समस्त छात्र / छात्राओ व शिक्षको ने प्रतिभाग किया । इस दौरान विद्यालय के प्रबन्धक आफाक आलम उर्फ़ सैफ खां ने उपस्थित छात्र / छात्राओ व उपस्थित क्षेत्रीय लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में शुरू से ही वार्षिकोत्सव के अवसर पर अखण्ड रामायण का आयोजन किया जाता है जो लगातार हर वर्ष उत्साहपूर्वक संम्पन्न कराया जाता है । अखण्ड रामायण कराने का मकसद यही है कि समाज मे एक अच्छा संदेश जाए कि इंसान चाहे किसी भी समाज का हो लेकिन सम्मान उसे सभी धर्मों का करना चाहिए । उन्होंने कहा कि विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य स्व० अब्दुल मन्नान खां ने समाज सेवा की नीयत से विद्यालय को खोला था स्व ० पिता के सपनो को साकार करने के लिए पिता के पदचिन्हों पर चल कर उनके सपनों को साकार करने का प्रयास करता हूँ । भण्डारे के आयोजन में प्रमुख रूप से मौजूद लोगों में विद्यालय के प्रधानाचार्य अफताब आलम खां , सभासद रामनरेश निराला , संजय निषाद , राजू पाल , रमजान अंसारी , अजमेर अंसारी , चन्दू प्रजापति , देवीदीन प्रजापति , जयनाथ प्रजापति , औसाफ़ आलम खां सोनू , रामनरायण सिंह , मो ० सैफ , सरफराज उर्फ लल्लू खां , केनू जायसवाल , डॉ सुरेश यादव , अरबे आलम , उपदेश , के के पांडेय , पूनम सिंह , पुष्पा आदि लोग सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे