Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआनंद नगर में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को दी...

आनंद नगर में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को दी श्रद्धांजलि

आनंद नगर में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को दी श्रद्धांजलि !

मां हीराबेन ने राष्ट्र को दिया कोहिनूर हीरा पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह

महराजगंज जनपद के आनंद नगर कस्बे में भाजपा के पूर्व विधायक के कार्यालय भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक सभा आयोजित की। यहां भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के रूप में मां हीराबेन मोदी ने राष्ट्र को एक कोहिनूर हीरा दिया जिसकी चमक आज सारी दुनिया को दिखाई दे रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी परमात्मा अग्रहरी ने कहा कि मां हीराबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “काम करो बुद्धि से जीवन जियो शुद्धि से” का मूल मंत्र दिया और उसी मूल मंत्र को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभा रहे हैं और उनके नेतृत्व में भारत मजबूती के साथ वैश्विक पटल पर दिखाई पड़ रहा है।
शिव पूजन चौधरी ,विक्रांत अग्रहरी ,शिवम जायसवाल ,मुकेश जायसवाल ,आकाश गुप्ता ,रोशन जायसवाल ,दुर्गेश चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे