Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्रामीण पत्रकार सूचना तंत्र के रीढ की हड्डी हैं सरकार विभेद मत...

ग्रामीण पत्रकार सूचना तंत्र के रीढ की हड्डी हैं सरकार विभेद मत पैदा करे – पं0 राम अधार द्विवेदी

ग्रामीण पत्रकार सूचना तंत्र के रीढ की हड्डी हैं सरकार विभेद मत पैदा करे – पं0 राम अधार द्विवेदी

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर ! सर्वहितकारी प्रेस क्लब भारत के कुशीनगर जिलाध्यक्ष पं0 राम अधार द्विवेदी ने जनपद वासियों को नव वर्ष की मंगल शुभकामनाएं देते हुए सफल यशस्वी जीवन की कामना की है! राष्ट्रीय महासंगठन सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन के अनुषंगी संगठन सर्वहितकारी प्रेस क्लब कुशीनगर के जिलाध्यक्ष पं राम अधार द्विवेदी ने कहा कि 2023 मे पत्रकार साथियों के हितों के लिए कदम उठाया जायेगा जिला प्रशासन और राज्य सरकार को ज्ञापन सौपकर पत्रकार साथियों के बीच कोई भी विभेद किए बिना को सरकारी सुविधाएं देने की माग करेगा हाल ही उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी ने केवल मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सरकारी आवास की सुविधा देने की बात कही थी जिससे गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार साथियों मे निराशा फैल गया योगी सरकार से सर्वहितकारी प्रेस क्लब मांग करेगा कि जितने भी गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार जिला सूचना विभाग के रिकार्ड मे दर्ज हैं उन्हें ही वही सुविधाए दी जाए जो मान्यता प्राप्त पत्रकार साथियों को देने का ऐलान किया है ग्रामीण पत्रकार सूचना तंत्र के रीढ की हड्डी हैं सरकार विभेद मत पैदा करे गांव गांव की हर छोटी और महत्वपूर्ण खबरों को ग्रामीण पत्रकार संग्रह करता है हर आम आदमी के बीच तक जाता है ऐसे मे सरकार द्वारा केवल मान्यता प्राप्त पत्रकार साथियों को सुविधाएं देना बेहद ही निराशा जनक है सरकार को अपने फैंसले पर पुनर्विचार करना चाहिए सर्वहितकारी प्रेस क्लब सभी पत्रकार साथियों को समान भाव और समान सुविधाएं देने का पक्षधर है सक्षम मजिस्ट्रेट द्वारा गुण दोष के आधार पर पत्रकार साथियों पर दर्ज मुकदमें भी वापस कराएं जाए!

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे