Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनव वर्ष के अवसर पर मेले में आए लोगों को रोटरी क्लब...

नव वर्ष के अवसर पर मेले में आए लोगों को रोटरी क्लब द्वारा नि:शुल्क मास्क वितरण किया गया

नव वर्ष के अवसर पर मेले में आए लोगों को रोटरी क्लब द्वारा नि:शुल्क मास्क वितरण किया गया

कुशीनगर! नूतन वर्ष के पावन बेला पर कुशीनगर में लगने वाले वर्ष के सबसे बड़े मेले में अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा कोरोना से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत मेले में आए लोगों को नि:शुल्क मास्क का वितरण काउंटर लगा कर किया गया। जिसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने फ़ीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, अतः हर व्यक्ति को कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करना चाहिए।
क्लब के अध्यक्ष डॉ एम. एच. खान एवं सचिव वाहिद अली ने बताया कि मेले में बहुत बड़ी भीड़ आती है, अतः कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु रोटरी द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य द्वार पर काउंटर लगाकर सबको नि:शुल्क मास्क वितरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, सह कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, गौरव मद्धेशिया, सदरे आलम, महेंद्र तिवारी मोनू, इम्तेयाज आलम, दुर्गेश चतुर्वेदी, अमित श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, सुएब खान के साथ ही अरिहंत हॉस्पिटल के नर्सिंग से मनीता प्रजापति, प्रियंका, मनीषा, गुड़िया, रागिनी, साबिया, सरिता, पल्लवी, नाजिया, शुभम राव के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे