मानक के विपरीत हो रहे नाली निर्माण को सभासद ने उखड़वाया
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर आठ कृष्णा नगर में मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने पर सभासद ने निर्माणाधीन नाली निर्माण को उखाड़कर फेंक दिया। जिससे मौके पर अफरा : तफरी का माहौल हो गया। सभासद अनिल कुमार राय के अनुसार उनके कृष्णा नगर वार्ड में दो करोड़ की लागत से 420 मीटर नाली और 90 मीटर आरसीसी निर्माण हो रहा था है। ठीकेदार मात्र दो इंच की ढलाई करा रहा था, जो मानक के अनुरूप नहीं है। ग्रामीणों ने हंगामा किया और सभासद से शिकायत की। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो मामला सही निकला। कार्य कर रहे मजदूरों को ढ़लाई कार्य बन्द करने से मना किया गया। चेयरमैन उमेश चंद्र जायसवाल ने बताया कराए जा रहे गुणवत्ताविहीन कार्य की जांच कराई जाएगी।


