एसपी से मिले व्यापार मण्डल के लोग,चोरी की घटना के खुलासे के लिए सौंपा ज्ञापन
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित व्यापारी त्रिनेत्र गुप्ता के यहां एक महीने में दो चोरी की घटना से व्यापारी भयभीत व आक्रोशित हैं। इस सम्बंध में व्यापार मण्डल पनियरा के अध्यक्ष दिलीप कसौधन के नेतृत्व में बुधवार को प्रतिनिधि मण्डल पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना सेमिला। साथ ही शीघ्र चोरी की घटना के खुलासे के लिए ज्ञापन सौंपा। साथ ही भविष्य में पनियरा कस्बे में चोरी की घटना न हो इसके लिए पुलिस को सक्रिय करने की मांग की । पुलिस अधीक्षक श्री मीना नेशीघ्र खुलासे के लिए पनियरा पुलिस के साथ ही एसओजी टीम लगाने की भी बात कही। उक्त आशय की जानकारी देते हुए व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष श्री कसौधन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक नेआश्चर्य व्यक्त किया कि एनएच 328 पर पुलिस पिकेट से मात्र 100 मीटर की दूरी पर चोरों द्वारा घटना कारित करना पुलिस को सीधे चुनौती देना है। प्रतिनिधि मण्डल में व्यापार मण्डल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


