बाउंड्री वॉल होने से प्रभावित हो रही है जूनियर की कक्षाएं
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा विकास खंड के ग्राम सभा देवीपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीपुर प्रथम कंपोजिट में प्रधानाचार्य द्वारा मनमाने तरीके से विद्यालय में कार्य कराने का प्रधानपति रमेश यादव ने आरोप लगाता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य ने मनमाने तरीके से बाउंड्री वॉल का कार्य कराया है। बाउंड्री कार्य होने से विद्यालय दो भागों में बट गया। और जूनियर की कक्षाएं अंधेरे में परिवर्तित हो गई है। गर्मियों के दिनों में हवा नही मिलने से बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। प्रधान पति ने यह भी कहा है कि विद्यालय के अंदर से रास्ता व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है। जिससे सरकारी धन का दुर्पयोग हुआ है। जब प्रधाध्यापक को पता चला कि उनके कार्य का विरोध प्रधान पति रमेश यादव कर रहा है, तो रविवार की रात प्रधानाध्यापक नशे में धुत होकर प्रधान पति से अभद्रता पूर्वक बात करने लगा। जिसका आडियों प्रधान पति ने रिकार्ड कर सुनाया। इस संदर्भ में दो दिन पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी पनियरा को अवगत करा दिया गया है।


