बहराइच सदर 2027 सपा लगा सकती है नए चेहरे पर दांव, शिवपाल के करीबी मोहम्मद वसीम की बताई जा रही सबसे मजबूत दावेदारी
बहराइच:- यूपी के बहराइच जिले से बड़ी खबर विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक बहराइच सदर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी इस बार नए चेहरे को मौका दे सकती है।चर्चा है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव मा० शिवपाल सिंह यादव जी के बेहद करीबी मोहम्मद वसीम की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। जमीनी स्तर पर सक्रियता और संगठन में पकड़ के कारण उनका नाम सबसे आगे चल रहा है।स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि वसीम पिछले कई सालों से पार्टी के लिए लगातार काम कर रहे हैं और शिवपाल जी का उन्हें सीधा संरक्षण प्राप्त है। अगर पार्टी नए चेहरे पर दांव लगाती है तो वसीम का नाम पहली पसंद हो सकता है।हालांकि पार्टी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सदर सीट को लेकर कार्यकर्ताओं में इसी नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है।2027 के चुनाव में बहराइच सदर पर सपा किसे उम्मीदवार बनाती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।


