प्राथमिक विद्यालय चौरी में नारी शक्ति कार्यक्रम हुआ संपन्न
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर प्राथमिक विद्यालय चौरी क्षेत्र पनियरा महाराजगंज में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस 15 अक्टूबर 2023 से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ मो० अय्यूब अंसारी प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में बालिकाओं की विद्यालय में उपस्थित अभियान, बाल अधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षा अभियान,बालिका शिक्षा के महत्व एवं एस०आई०आर०डी० के माध्यम से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण के बारे में बताया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है। जिसमें उक्त सभी बिंदुओ को कराया जाना है। विद्यालय में बालिकाओं के लिए चालू दशा में शौचालय एवं इंसीनरेटर की स्थापना, बालिकाओं को जीवन कौशल का प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु सेल्फ स्टीम आधारित सत्रों का शनिवार को सभा का संचालन, आईआईटी गांधीनगर तथा खान एकेडमी के सहयोग से डिजिटल माध्यम से बालिकाओं को गणित एवं विज्ञान विषय में दक्ष बनाने हेतु नियमित सत्रों का संचालन बच्चों को कानूनी प्रावधानों यथा शिक्षा का अधिकार पाक्सो एक्ट बाल विवाह दहेज प्रथा घरेलू हिंसा आदि के बारे में जागरूक करना, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होने की दशा में पुलिस से संपर्क हेल्पलाइन नंबर 112 तथा घर पर किसी भी प्रकार की पुलिस की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 की प्रक्रिया आपदा प्रबंधन आदि विषयों की जानकारी प्रदान करना, प्रत्येक विद्यालय में बाल संसद को सक्रिय बनाना, बालक-बालिकाओं को समान रूप से जिम्मेदारी देना एवं बालिकाओं के साथ माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के विषय पर पहेली की सहेली फिल्म दिखाकर चर्चा किया गया। उक्त कार्यक्रम में दीपिकाधर द्विवेदी सहायक अध्यापक, शिला कुमारी शिक्षा मित्र एवं विद्यालय में कार्यरत सभी रसोइया व महिला अभिभावक उपस्थित रही।


