पूजा यादव में तीन हजार मीटर दौड़ में मण्डल में प्राप्त किया तीसरा स्थान

पूजा यादव में तीन हजार मीटर दौड़ में मण्डल में प्राप्त किया तीसरा स्थान

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता के तीन हजार मीटर दौड़ में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पूजा यादव पुत्री राधेश्याम ने आज देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना के अशोक इंटर कॉलेज में सम्पन्न मंडलीय इतलेटिक प्रतियोगिता के तीन हजार मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर जनपद महराजगंज का मान -सम्मान बचाये रखा. पूजा यादव स्थानीय पनियरा इंटर कॉलेज मन्नान खां विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा है. अपनी सफलता के पीछे उसने अपने माता पिता, भाई तथा क्रीड़ा अध्यापक जलुल्लुदीन को दिया है. उसकी इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक आफ़ाक़ आलम उर्फ़ सैफ खां व प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने हर्ष व्यक्त किया है और कहा है कि भविष्य में वह और आगे बढ़े इसके लिए पूजा यादव को सोमवार को प्रार्थना सभा में विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *