Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहराजगंज क्राइम ब्रांच टीम ने एक बड़े नौकरी घोटाले के आरोपी को...

महराजगंज क्राइम ब्रांच टीम ने एक बड़े नौकरी घोटाले के आरोपी को कोलकाता से किया गिरफ्तार,अन्य आरोपियों की तलाश जारी

महराजगंज क्राइम ब्रांच टीम ने एक बड़े नौकरी घोटाले के आरोपी को कोलकाता से किया गिरफ्तार,अन्य आरोपियों की तलाश जारी

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर क्राइम ब्रांच ने बुधवार को कोलकाता से एक बड़े नौकरी घोटाले का आरोपी गिरप्तार किया है। आरोपी अजीत सिंह पुत्र रामानंद सिंह द्वारका, नई दिल्ली का रहने वाला है।क्राइम ब्रांच के निरीक्षक शशि नाथ और कांस्टेबल राजेश यादव की टीम ने आरोपी को ग्रीन पार्क, कोलकाता से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ महराजगंज में धारा 340(2), 318(2), 338, 336(3), 351(2), 351 BNS के तहत मुकदमा दर्ज है। जांच में सामने आया कि आरोपी युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उनसे पैसे वसूलता था। तलाशी मं उसके पास से कई सरकारी ‘विभागों के फर्जी मुहर और नियुक्ति पत्र मिले हैं। प्रारंभिकजांच में पता चला है कि आरोपी ने पूर्वाचल क्षेत्र से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है।पीड़ितों को दिए गए नियुक्ति पत्र सचिवालय और हाई कोर्ट म जांच के दौरान फर्जी पाए गए। आरोपी को जिला कारागार महराजगंज भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे