Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत

सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत

सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत

भाजपा हार की बौखलाहट में वोट की चोरी पर उतरी. शिवपाल सिंह यादव

मुजफ्फरनगर:- मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव नगर में पहुंचे,उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर के आवास पर उनके पोते के जन्मदिन व गृह प्रवेश समारोह में शिरकत कर आशीर्वाद दिया।मुजफ्फरनगर के गुप्ता रिसॉर्ट पर श्री शिवपाल सिंह यादव* के पहुंचने पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट समाजवादी पार्टी विधायक पंकज मलिक सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी भी सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।पूर्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव* ने स्वागत के लिए आए सभी सपा नेताओं पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनसे जिले के बारे में आवश्यक राजनीतिक जानकारी ली।दिग्गज नेता श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा* कि चुनाव आयोग व भाजपा की साठगांठ की पोल खुलने के साथ भाजपा की लगातार फर्जी जीत की भी पोल खुल गई है।भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरा है वह सिर्फ वोट चोरी मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ी के बुते अपनी जीत के झूठे दावे करती रही है। श्री यादव ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था से भाजपा ने जनता राजनीतिक दलों का विश्वास तोड़कर देश के लोकतन्त्र को चोट पहुंचाने का कृत्य किया है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जनता को साथ लेकर वोट चोरी व मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ी को रोकने व निष्पक्ष मतदान के लिए संघर्ष का बिगुल बजा चुके है। समाजवादी पार्टी अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर पूरे देश में भाजपा द्वारा वोट चोरी S.I.R के नाम पर जनता को वोट के अधिकार को लूटने के विरुद्ध बड़ा संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता,विश्वसनीयता का संकट भाजपा ने खड़ा किया है एक भी मतदाता की वोट चोरी को रोकने के लिए आंदोलन बढ़ता ही जाएगा।स्वागत करने वालो में सपा प्रदेश सचिव नौशाद अली,प्रदेश सचिव ठाकुर सुखपाल सिंह, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी,मुखिया गुर्जर,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, आमिर कासिम एडवोकेट,रविकांत त्यागी,धर्मेंद्र सिंह नीटू, पवन बंसल,शमशेर मलिक, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,सपा नेता सतेंद्र पाल, विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, सत्यदेव शर्मा,संजीव आर्य, सादिक चौहान यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी,सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक, सपा नेत्री दीप्ति पाल,राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी पूजा अंबेडकर,राष्ट्रीय सचिव यूथ बिग्रेड फ़हीम अहमद,नदीम राणा,सपा नेता रमेश चंद शर्मा, वसीम राणा, कपिल मलिक, डॉ हनी समाहत,हुसैन राणा, जाउल चौधरी, अभिषेक गोयल एडवोकेट,पंकज सैनी, पवन पाल,डॉ नरेंद्र सैनी,राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा नवाब इम्तियाज कुरैशी,अनुज कुमार गुर्जर,मोनू गुर्जर,गजेंद्र प्रधान, सलीम अंसारी, सभासद सुंदर सिंह, हाजी गुफरान,हाजी मूसा तेवड़ा,रजनीश यादव, दुर्गेश पाल, राशिद मलिक सहित सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।*सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर के आवास पर सपा राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक,पूर्व सांसद कादिर राणा,जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी के साथ पत्रकारों से अनेक मुद्दों पर बात की।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे