विदेश भेजने के नाम पर दो एजेन्टों पर डेढ़ लाख ठगी करने का आरोप
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगवलिया टोला करौता निवासी गणेश यादव पुत्र रामलाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर विदेश भेजने के नाम पर दो एजेंटों पर डेढ़ लाख ठगी का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की है। गणेश ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि हमारे गांव निवासी दो लोग मेरे लड़के दिनेश को विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपए ले लिए और उसे बीते 16 अगस्त को इडोगो एयरलाइंस से गोरखपुर से दिल्ली से जेहाद भेज दिए। जहां मेरे लड़के के साथ शारीरिक एवं मानसिक रुप से उत्पीड़न होने लगा। मेरा लड़का 21 दिनों बाद पुनः वापस घर लौट आया और घटित घटना की जानकारी दिया। गांव निवासी दोनों एजेन्टों से अपना दिया रुपया मांगने लगा तो दोनों एजेन्टों ने गाली गुफ्ता व जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने यह भी लिखा है कि गांव निवासी दोनों एजेन्ट गैर कानूनी तरीके से गांव निवासी भोले भाले लोगों को विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करते रहते हैं। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से दोनों आरोपियों पर कानूनी कार्यवाही कि मांग किया है। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष परसामलिक उमेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान मे है। जांच पड़ताल कर कार्यवाही किया जायेगा।


