Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजांच टीम के सामने शिकायतकर्ता से मारपीट, मुकदमा दर्ज

जांच टीम के सामने शिकायतकर्ता से मारपीट, मुकदमा दर्ज

जांच टीम के सामने शिकायतकर्ता से मारपीट, मुकदमा दर्ज

महराजगंज:- यूपी के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर 30 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे अनंतपुर मोथही गांव, पनियरा में जांच टीम के सामने ही शिकायतकर्ता सुरेश यादव के साथ मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

शिकायत का मामला

– सुरेश यादव ने 20 अप्रैल को उप निदेशक पंचायत, गोरखपुर मंडल से शिकायत की थी

– आरोप स्ट्रीट लाइट, कोटही माता स्थल पर बिना खुदाई मनरेगा भुगतान, मनरेगा पार्क में अधूरा कार्य, पंचायत भवन के सामान का निजी उपयोग

– इससे पहले DM और DPRO से भी शिकायत की थी, कार्रवाई नहीं हुई

जांच टीम मामले की गंभीरता देखते हुए देवरिया के अधिकारियों की टीम 30 अप्रैल को गांव पहुंची थी। जांच के दौरान ही नामजद आरोपियों ने सुरेश यादव से गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस कर रही कार्रवाई

– पीड़ित ने पनियरा थाने में तहरीर दी

– थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के अनुसार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है

– मामले की जांच जारी है

यह मामला शिकायतकर्ता की सुरक्षा और भ्रष्टाचार की जांच दोनों पर सवाल खड़ा करता है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे