नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला का होगा आयोजन

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला का होगा आयोजन

कुशीनगर! सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मो0 अजीम ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने एवं जन हानि को रोकने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश में दिनांक 05.01.2023 से 04.02.2023 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य सचिव महोदय उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर दिनांक 23 जनवरी 2023, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता के उद्देश्य से मानव श्रृंखला बनाये जाने एवं सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाये जाने के निर्देश दिये गये है।जनपद कुशीनगर में मानव श्रृंखला तथा सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाये जाने का कार्यक्रम जनपद स्तर पर उदित नारायण इण्टर कालेज पडरौना, कुशीनगर, तहसील स्तर पर पड़रौना – हनुमान इण्टर कालेज पडरौना, कसया – बुद्ध इण्टर कालेज कुशीनगर, हाटा-श्री गॉधी स्मारक इण्टर कालेज हाटा, कप्तानगंज- श्री बक्स कानोडिया गॉधी इण्टर कालेज कप्तानगंज, तमकुहीराज – फतेह मेमोरियल इण्टर कालेज तमकुहीराज, खड्डा – श्री गॉधी इण्टर कालेज खड्डा, में 23.01.2023 को प्रातः 10.30 बजे जिलाधिकारी महोदय कुशीनगर की अध्यक्षता में उदित नारायण इण्टर कालेज में दिनांक 23.01.2023 को किया जाना है। मानव श्रृंखला में आम जनता, माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा के छात्रों, एन०एस०एस० एन०सी०सी०, सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य लोगों को प्रतिभाग करना है।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रचार-प्रसार एवं जीवन में अनुपालन करते हुए सड़क दुर्घटना में होने वाली किसी भी जनहानि को प्रत्येक दशा में रोका जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *