महराजगंज मे गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता उत्पीड़न के गंभीर आरोप

महराजगंज: मे गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता उत्पीड़न के गंभीर आरोप

महराजगंज:- यूपी के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर जिलाधिकारी महराजगंज को भेजे गए शिकायती पत्र में गैस उपभोक्ताओं के साथ दो बड़ी गड़बड़ियों का जिक्र है।

1. फर्जी डिलीवरी और ब्लैक मार्केटिंग

– उपभोक्ता गैस बुक करके पर्ची या OTP ले लेते हैं

– गोदाम पर पहुंचने पर पता चलता है कि गैस पहले ही डिलीवर हो चुकी है

– OTP भी उपभोक्ता के पास है, फिर भी सिस्टम में डिलीवरी दिख रही है

– आरोप है कि एजेंसी कर्मी ब्लैकरों के साथ मिलकर गैस सिलेंडर ब्लैक में बेच रहे हैं

– इससे सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं और उनकी सुनवाई नहीं हो रही

2. होम डिलीवरी के नाम पर अतिरिक्त वसूली

– तय होम डिलीवरी मूल्य ₹983.50 है

– लेकिन गोदाम पर ही उपभोक्ताओं से ₹985 वसूला जा रहा है

– सवाल है कि जब सिलेंडर गोदाम से उठाया जा रहा है तो होम डिलीवरी का चार्ज क्यों लिया जा रहा है

– गोदाम और होम डिलीवरी का रेट अलग-अलग होना चाहिए, लेकिन कोई जांच नहीं हो रही

उपभोक्ताओं की मांग: संबंधित विभाग इस मामले की जांच करे और उपभोक्ताओं को राहत दिलाए। पत्र में कहा गया है कि उपभोक्ता “खून के आंसू” रो रहे हैं क्योंकि उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।इस तरह की शिकायतों के लिए आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 या खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग महराजगंज में लिखित शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *