बजाज डीलर एसके मोटर्स पर ग्राहकों से ठगी का आरोप
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर महराजगंज में बजाज दोपहिया वाहनों के मुख्य डीलर _एसके मोटर्स_ पर बड़े पैमाने पर ग्राहकों से धोखाधड़ी का आरोप लगा है। एक वायरल डायरी से पूरा मामला सामने आया है।
क्या है आरोप
– RTO और बीमा ग्राहकों से तय रकम से ज्यादा शुल्क वसूला गया
– डाउन पेमेंट विवरण मिलान में हर ग्राहक से करीब ₹5000 की ठगी
– समय अवधि 2021 से 2025 तक ठगी का आरोप
– एसके मोटर्स के तहत चलने वाली सभी 9 एजेंसियों पर एक जैसे आरोप
जांच और शिकायत
1. कुछ ग्राहकों ने स्थानीय थानों में शिकायत दर्ज कराई है
2. जांच अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कर रहे हैं
3. ग्राहकों ने पुलिस को अपने वित्तीय विवरण सौंपे और कार्रवाई की मांग की
4. ग्राहकों के आरोप
– पुलिस द्वारा टालमटोल किया जा रहा है
– एजेंसी संचालकों ने कोई वित्तीय विवरण नहीं दिया
– शिकायत करने पर ग्राहकों को डराया-धमकाया गया
– पुलिस की मिलीभगत और राजनीतिक रसूख का भी आरोप
– वायरल डायरी में सैकड़ों ग्राहकों से ठगी का पूरा ब्योरा है। संपर्क करने पर कई ग्राहक ठगी से अनजान थे, अब वे भी जांच की मांग कर रहे हैं। मालिक से संपर्क करने पर एजेंसी संचालकों ने शिकायत सुनते ही फोन काट दिया और बंद कर लिया। इस मामले से बजाज कंपनी पर ग्राहकों का भरोसा टूटने की बात कही जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी।


