ठूठीबारी बॉर्डर पर खाद तस्करी का भंडाफोड़, 2 तस्कर गिरफ्तार, 10 बोरी यूरिया और 3 बाइक बरामद
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ठूठीबारी क्षेत्र में रविवार को हुई इस कार्रवाई में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 10 बोरी यूरिया खाद तथा तस्करी में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अवैध तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ठूठीबारी थाना पुलिस और SSB की 22वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार तस्कर:
1. उस्मान (26 वर्ष) पुत्र निजामुद्दीन
2. पिंटू गुप्ता (27 वर्ष) पुत्र जगदीश कुमार गुप्ता
दोनों निवासी – राजाबारी, थाना ठूठीबारी, महराजगंज
बरामद सामान
– 10 बोरी यूरिया खाद
– 3 मोटरसाइकिलें – HF डीलक्स (UP56W-4180), हीरो होंडा (UP56A-3374), हीरो स्प्लेंडर (UP56C-6982
पुलिस ने सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की धारा 111 के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी बरामद सामान और आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया है।इस अभियान में *SI रमेश पुरी, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, कांस्टेबल अभिषेक चौधरी* और SSB 22वीं वाहिनी के SI-वाई रेगमा, CT अजय कुमार, CT दिनेश कुमार यादव, CT धीरेन्द्र कुमार सिंह शामिल थे।


