विकास कार्यों के नाम पर धांधली, सरकारी काम में उड़ रही नियमो की धज्जियां
महराजगंज:- उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नगर पंचायत पनियरा में नियम, मानक और गुणवत्ता केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं, जबकि धरातल पर निर्माण कार्यों में मनमानी और सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। ताजा मामला वार्ड नंबर 5 कबीर नगर का है, जहां रहसुगुरु बागीचा से पनियरा रजौड़ा माइनर तक करीब 140 मीटर के चक मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है lलिए गौरतलब है कि लगभग डेढ़ साल पहले ही नगर पंचायत ने इसी मार्ग पर 60 मीटर की इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया था, जिस पर करीब चार लाख रुपए खर्च किए गए थे। नियमों के अनुसार, किसी भी पक्के निर्माण पर पांच साल से पहले नया निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता, लेकिन नगर पंचायत ने इस नियम को ताक पर रखकर इंटरलॉकिंग सड़क के ऊपर ही आरसीसी निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग साफ नजर आ रहा है।


