Wednesday, August 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिसवा पोखरा हादसे के बाद DM-SP पहुंचे जिला अस्पताल, बचे बच्चे की...

सिसवा पोखरा हादसे के बाद DM-SP पहुंचे जिला अस्पताल, बचे बच्चे की काउंसलिंग के दिए निर्देश

सिसवा पोखरा हादसे के बाद DM-SP पहुंचे जिला अस्पताल, बचे बच्चे की काउंसलिंग के दिए निर्देश

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर सिसवा नगर पालिका क्षेत्र में निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर हादसे में सुरक्षित बचे बच्चे का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चे के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली।जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि बच्चे का बेहतर उपचार करने के साथ-साथ उसकी समुचित काउंसलिंग भी कराई जाए, ताकि वह इस दर्दनाक हादसे के मानसिक आघात से जल्द उबर सके।इसके अलावा अधिकारियों ने मृतक बच्चों का पोस्टमार्टम शीघ्र पूरा कराने और उनके पार्थिव शरीर सम्मान के साथ परिजनों को सौंपने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।हादसे के बाद पूरे जिले में शोक की लहर है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे