Wednesday, August 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर पंचायत पनियरा पर उठे बड़े सवाल! 3 साल से नहीं लगे...

नगर पंचायत पनियरा पर उठे बड़े सवाल! 3 साल से नहीं लगे प्राक्कलन बोर्ड

नगर पंचायत पनियरा पर उठे बड़े सवाल! 3 साल से नहीं लगे प्राक्कलन बोर्ड

महराजगंज:- महराजगंज जिले के नगर पंचायत पनियरा में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि यहां पिछले तीन वर्षों से विकास कार्यों पर प्राक्कलन बोर्ड नहीं लगाए जा रहे हैं।प्राक्कलन बोर्ड न लगने से आम जनता को ये पता ही नहीं चल पा रहा कि किस काम के लिए कितना बजट आया, काम किस एजेंसी को मिला और उसकी लागत क्या है।स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों की जानकारी सार्वजनिक होना चाहिए। बोर्ड न लगने से पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और भ्रष्टाचार की आशंका भी जताई जा रही है।नगरवासियों ने जिला प्रशासन और शासन से मांग की है कि पनियरा नगर पंचायत में हो रहे सभी विकास कार्यों पर तत्काल प्राक्कलन बोर्ड लगवाए जाएं और खर्च का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए, ताकि जनता को पता चल सके कि उनके टैक्स का पैसा कहां खर्च हो रहा है।आखिर जनता से क्या छिपाया जा रहा है।ये सवाल अब हर गली-चौराहे पर गूंज रहा है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे