Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचाय दुकान में लगी आग, हजारों की क्षति

चाय दुकान में लगी आग, हजारों की क्षति

चाय दुकान में लगी आग, हजारों की क्षति

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नगर पंचायत पनियरा के बड़वार में स्थित एक चाय की दुकान में बृहस्पतिवार की देर रात आग लग गई।जिसमें झोपड़ी समेत उसमें रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। नगर पंचायत पनियरा के बड़वार निवासी रामकेश वर्षों से नहर के पटरी पर झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहकर वहीं चाय की दुकान करता था।
देर रात करीब 11 बजे अचानक उसकी झोपड़ी में आग लग गई। देखते-देखते पूरी झोपड़ी कुछ ही मिनटों में राख हो गई। झोपड़ी में सो रहे परिवार ने किसी तरह निकलकर अपनी जान बचाई। मगर आग की लपटे इतनी तेज थी कि दुकान में रखा समान जलकर खाक हो गया।
दुकान मालिक का कहना है कि किसी ने दुश्मनी वश उसकी दुकान में आग लगाई है। दुकान में नगदी समेत लगभग पचासी हजार रूपया समान की क्षति हुई है।
इस प्रकरण के संबंध में स्थानीय को एक खिलाफ नामजद तहरीर दिया हूं।सुबह मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये।
इस संबंध थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है घटना संज्ञान में जांच पड़ताल की जा रही है।
अगर जांच के दौरान मामला सही पाया कि उक्त आरोपी के द्वारा दुश्मनी वश गरीब के चाय की दुकान में आग लगाई गई है तो विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे