होली व सबेरात त्यौहार मे हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई

होली व सबेरात त्यौहार मे हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर होली पर्व से पहले पुलिस ने पनियरा नगर कस्बे में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम व सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने पनियरा नगर कस्बे का का भ्रमण किया।
एसडीएम ने कहा कि कहीं पर भी नई परंपरा नहीं डलनी चाहिए। कोई नई परंपरा डालने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।होली पर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।
होलिका दहन के दौरान बीट के पुलिस कर्मी उक्त स्थान पर गश्त करेंगे और होलिका दहन की वीडियो रिकॉर्डिंग उप जिलाधिकारी सदर एवं सीओ सदर कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने कहा कि होली पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए। यदि कोई नई परंपरा डालने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम व क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान रजौड़ा गांव और पनियरा नगर पंचायत के बरगदवा होलिका दहन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। होलिका दहन को लेकर थोड़ी सी समस्या उत्पन्न हो रहीं थीं।जिसको दोनों अधिकारियों ने हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर सामंजस्य की स्थिति बनाकर होलिका दहन समस्या का समाधान कराया। यह त्योहार एक दूसरे के बीच भाई चारा लाने की सीख देता है सभी धर्मों के लोगों के द्वारा होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।
इस मौके पर थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक रामचरन सरोज,उप निरीक्षक प्रधान यादव, निरीक्षक शम्भू सिंह,उप निरीक्षक यासीन, पुलिस कर्मी शीतला प्रसाद चौरसिया,के के पाण्डेय आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *