मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस ने पैदल चलाया , घायल युवक की हालत बिगड़ी तो इमरजेंसी में भर्ती कराया
पनियरा (महराजगंज)। दबंगों के मारने पीटने से घायल युवक अभिषेक 25वर्ष की हालत उस समय बिगड़ती जब सोमवार को कोतवाली पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के लिए चिलचिलाती धूप में घायल को पैदल चलाया घायल युवक की मां सुनीता देवी ने बताया कि डाक्टरों नें सख्त हिदायत दिया था कि उसे बेड रेस्ट की जरूरत है बावजूद इसके पुलिस ने पैदल चलाया।हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय खुटहां का है जहां ज़मीनी विवाद को लेकर 28 सितम्बर को दलित परिवार को दौड़ाकर मारने पीटने के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद लोगों के उपर मुकदमा दर्ज किया।अब पीड़ित परिवार को जान से मारने मिल रही है धमकी ।पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज से जान माल की सुरक्षा को लेकर लगाई न्याय की गुहार लगायी थी।


