Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआग लगने से एक एकड़ फसल जलकर खाक 

आग लगने से एक एकड़ फसल जलकर खाक 

आग लगने से एक एकड़ फसल जलकर खाक

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना के ग्राम सभा रजौड़ा खुर्द के तेलिया टोले पर बुधवार की दोपहर में अचानक आग लगने से आधा दर्जन किसानों की एक एकड़ गेंहू की खड़ी फसल जल कर राख हो गई। कुछ ग्रामीणों की मानें तो किसी राहगीर ने सिगरेट पी कर फेक दिया था ।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस और हल्का लेखपाल आशुतोष कुमार व ग्राम प्रधान कृष्ण मुरारी यादव ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दिए ।आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे किसानों ने अपने खेत में गेहूं की तैयार फसल को जलते देख कर छाती पीट पीट कर चिल्ला रहे थे।उनकी खून पसीने की गाढ़ी कमाई उनके ही सामने धूं धूं कर जल रही थी और वो लोग बेबस और लाचार बन कर देख रहे थे।उक्त गांव के निवासी रामकिरथ, रामसूरत, रामचरित्र, तेज प्रकाश, वीर बहादुर आदि की फसल जल कर नष्ट हो गई।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे