पेयजल की समस्या से जूझ रहे कई परिवार धन के अभाव में नहीं हो पा रहा रिबोर(जल संकट
सोनभद्र उत्तर प्रदेश से आकाश मौर्या की रिपोर्ट
पूरा मामला करमा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा लोहरा का है
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा पंचायत निधि में धन ना होने की रिपोर्ट लगाइ गई
सोनभद्र / आपको बताते चलें कि करमा ब्लाक के ग्राम सभा लोहरा के गुलरहवा बस्ती में चंद्रप्रकाश सिंह के घर के पास लगा सरकारी हैंडपंप सालों से खराब पड़ा हुआ है जिस संबंध में कई बार तहसील दिवस व जनसुनवाई के माध्यम से लिखित व ऑनलाइन शिकायत कि गई जिसके बाद ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा मौके पर जाकर हैंडपंप की जांच की गई फिर उसमें रिपोर्ट लगाया गया कि हैंडपंप रिबोर योग्य है लेकिन ग्राम पंचायत निधि में अभी धन न होने के कारण हैंड पंप रिबोर का कार्य नहीं कराया जा सकता । धन आने के बाद कराया जाएगा तो वही ग्राम पंचायत में आवंटित धनराशि ग्राम स्वराज एप के माध्यम से देखा गया तो लाखों रुपए ग्राम पंचायत निधि में पड़े हुए हैं लेकिन संबंधित अधिकारी हैंड पंप रिबोर के कार्य को टाल रहे हैं तो वही ग्रामीणों का कहना है कि जब इस हैंडपंप का बोर हुआ था तो उस समय भी मात्र 160 फीट ही किया गया था जो कुछ वर्षों तक ठीक-ठाक चला उसके बाद कीचड़ युक्त पानी देने लगा लेकिन 1 साल से लगभग पूरी तरह बोर खराब हो चुका है जिससे हम ग्रामीण पेयजल की समस्या झेल रहे हैं


