हैंडपंप रिबोर के नाम पर फर्जी भुगतान का लगाया आरोप
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर निचलौल विकास खंड ग्राम सभा पकड़ी भारत खंड में ग्राम प्रधान द्वारा हैंड पंप रिबोर के नाम पर फर्जी भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम और बीडीओ को पत्रक देकर शिकायत किया है। ग्राम सभा पकड़ी भारतखंड निवासी सागिर अली ने शिकायत पत्र में बताया है कि ग्राम सभा में जितने हैंड पंप हैं इन हैंड पंप का बिना रिबोर व मरम्मत कराएं दो से तीन बार फर्जी भुगतान करा लिया गया है। सागिर अली ने इस मामले की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है।
