किसान चौपाल का किया गया आयोजन। सैकड़ों लोगों ने लिया भाग
लोकेशन- सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्टर – आकाश मौर्या
जनपद सोनभद्र के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा लोहरा के डोंगिया बस्ती में भारतीय स्टेट बैंक मधुपुर के शाखा प्रबंधक के नेतृत्व में किसान चौपाल लगाया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक रीतेश कुमार के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, किसान समृध्दि ऋण, पशुपालन ऋण, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना, शिक्षा ऋण इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कैंप का लाभ उठाकर कई बिंदुओं को साझा करते हुए जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पूर्व विधायक एड जितेंद्र कुमार जी, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजीत कुमार, ग्राम प्रधान लोहरा मीना देवी चौहान, सुरेश बाबू उर्फ पुजारी, प्रधान संघ अध्यक्ष मुन्ना मौर्या, बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।


