Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुएँ में मिला युवक का शव

कुएँ में मिला युवक का शव

कुएँ में मिला युवक का शव

लोकेशन – सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्टर – आकाश मौर्या

सोनभद्र । प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत, मधुपुर कस्बे के बाईपास रोड पर, स्थित कुँए में गिरने से सुनील उर्फ सोनी 36 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय घुरभारी की मृत्यु हो गया। मृतक मंगलवार की दोपहर से लापता था, घरवालों ने खोजबीन के बाद सन्देहवश जब कुँए में टार्च जला कर देखा तो, घटना की जानकारी मिली। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ नवागत सुकृत चौकी प्रभारी आशीष सिंह मौके पर पहुँचे। मौके पर पहुँची टीम ने लालटेन जला कर कुँए के अंदर ऑक्सीजन की उपलब्धता जांचने की कोशिश की, लेकिन लालटेन करीब पंद्रह फिट नीचे जाते ही बुझ जा रही थी। कई बार प्रक्रिया कर, इस निष्कर्ष पर पहुँचे की पुराने सूखे कुँए में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं है। अंदर मौजूद गैस को बाहर निकालने के लिये पानी डाल कर ऑक्सीजन उपलब्ध कर, शव निकालने की कवायद की गयी। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी पूजा दहाड़े मार कर रोने लगी, शव को कुएं से बाहर निकाल कर, अग्रिम कार्रवाई करते हुए, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे