धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती वरिष्ठ,सपा नेता रईस अहमद

धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती वरिष्ठ,सपा नेता रईस अहमद

लखनऊ :- उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्मदिन व अंतरराष्ट्रीय अहिंसा एवं शांति दिवस जनसंपर्क कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लखनऊ जनसंपर्क कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गाँधी जयंती के अवसर पर रईस अहमद ने महात्मा गांधी जी के चित्र का माल्यार्पण किया। गाँधी जयंती के अवसर पर रईस अहमद राष्ट्रीय सचिव ने सभी सपा के कार्यकर्ताओं को सत्य एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमको राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलकर सत्य अहिंसा का पालन करना चाहिए। उन्होंने सभी को सादा जीवन-उच्च विचार, मितव्यता,नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म जैसे आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की बात कही। इस दिन को गांधी जयंती के तौर पर भी दुनिया भर में मनाया जाता है। क्योंकि आजादी का पहला बिगुल महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में ही फूंका था। इस मौके पर सभी सपा कार्यकर्ताओं ने गाँधी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान, सोनू यादव कमलेश पासवान जनार्दन ओझा जफर अहमद खान मिस्टर खान समेत सपा के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *