भाजपा सरकार ने जनता से किए झूठे वादे,वरिष्ठ नेता अमीर खान

भाजपा सरकार ने जनता से किए झूठे वादे,वरिष्ठ नेता अमीर खान

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर वरिष्ठ नेता अमीर खान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गिरने वाली है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों को धोखा दिया है। उसकी गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान है। देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान और गरीब की मदद होनी चाहिए। खाद और बीज के संकट से किसान परेशान है। आज जनता सपा की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना है। सेक्टर से लेकर बूथ लेवल तक लगातार कार्यकर्ता बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *