पनियरा मगरहिया बाजार से दिनदहाड़े साइकिल चोरी,सीसीटीवी में कैद हुआ चोर,थाने में दी तहरीर
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर थाना पनियरा क्षेत्र के मगरहिया बाजार में दिनदहाड़े साइकिल चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पीड़ित तारकेश्वर प्रसाद पुत्र फुन्नीलाल निवासी ग्राम रजौली खुर्द ने थानाध्यक्ष पनियरा को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 11 अगस्त 2026 को शाम करीब 6 बजे बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी *हीरो हरकुलेश साइकिल* बलराम सिंह के मकान के पास खड़ी की थी। जब वह वापस आए तो साइकिल वहां नहीं मिली। आसपास लगे विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में चोर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि उचित कार्रवाई करते हुए उनकी साइकिल बरामद कराई जाए और चोर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिल गई है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।


