परतावल मे सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष इसरार अहमद का भव्य स्वागत
महराजगंज के परतावल क्षेत्र में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इसरार अहमद का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड संख्या 38 से जिला पंचायत पद के भावी प्रत्याशी मोहम्मद रुस्तम और युवा नेता ज़ुलकरनैन ने किया।
स्वागत का माहौल: कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ इसरार अहमद का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह देखने को मिला।
संबोधित करने वाले नेता: पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, गीता रत्ना पासवान, जितेन्द्र यादव, तसव्वर हुसैन, राजेश निषाद, विनय यादव और युवा नेता ज़ुलकरनैन। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इसरार अहमद का संबोधन: सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि पार्टी की नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और हर वर्ग को जोड़ने का काम करेंगे।
आभार व्यक्त: राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी का धन्यवाद किया।
मौजूद लोग: तबरेज़ आलम, इज़हार भाई, फैज़ भाई, उस्मान गनी तारिक, सगीर, फ़िरोज़ अमीर, सहाबुद्दीन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।


