Thursday, May 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकमासिन खुर्द के गौसदन में 3 दिन से पड़ा मिला बछड़े का...

कमासिन खुर्द के गौसदन में 3 दिन से पड़ा मिला बछड़े का शव,जिम्मेदार बेखबर

कमासिन खुर्द के गौसदन में 3 दिन से पड़ा मिला बछड़े का शव,जिम्मेदार बेखबर

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर सरकार की ओर से आवारा पशुओं के लिए बनवाए गए गौसदन में अव्यवस्था का मामला सामने आया है। कमासिन खुर्द गांव के गौसदन में बृहस्पतिवार को एक बछड़े का शव मिला।

ग्रामीणों का आरोप :

– शव 3 दिन पुराना : बछड़ा करीब 3 दिन से मरा पड़ा था, शव पर मक्खियां भिनभिना रही थीं

– देखभाल में लापरवाही : ग्रामीणों के पहुंचने पर ही मामला सामने आया, जिम्मेदार पूरी तरह बेखबर थे

– चारा की कमी : मौके पर सिर्फ भूसा मिला, हरा चारा या अन्य व्यवस्था नहीं थी

देखभाल करने वालों का पक्ष :

मौके पर तैनात शंकर व रामलाल ने बताया कि उनकी ड्यूटी पशुओं की देखभाल के लिए लगी है। पहले गौशाले में 28 पशु थे। एक सप्ताह पहले सभी को फरेंदा स्थित बृहद गौशाला मधुकर महदेवा ले जाया गया। 3 चोटिल पशु वापस कर दिए गए जिन्हें कमासिन खुर्द में छोड़ दिया गया। इन्हीं में से एक की आज मौत हुई है, जिसे शाम को गांव के बाहर गाड़ दिया जाएगा।

अधिकारियों का बयान :

1. DPRO महराजगंज श्रेया : उन्हें जानकारी नहीं थी, मामले को दिखवाने की बात कही

2. सहायक राजस्व निरीक्षक संदीप सिंह*: कमासिन खुर्द का काजी हाऊस/गौ संरक्षण केंद्र बंद कर दिया गया है। एक सप्ताह पहले सभी पशु फरेंदा शिफ्ट किए गए थे। चोटिल होने के कारण 3 पशु वापस कर दिए गए थे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे