ट्रैक्टर ट्राली और चार पहिया की टक्कर में महिलाओं समेत एक दर्जन लोग घायल
नीलकमल भारती
गौरी बाजार देवरिया! रुद्रपुर गौरी बाजार मार्ग पर ब्लाक कार्यालय के मोड़ पर हुआ हादसा
स्थानीय ब्लाक कार्यालय के निकट रुद्रपुर मार्ग पर सोमवार की देर शाम ट्रेक्टर- ट्राली और चार पहिया वाहन की आमने- सामने टक्कर हो गई। इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सी एच सी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल से रेफर कर दिया।देर शाम रुद्रपुर -गौरी बाजार मार्ग पर ब्लाक कार्यालय मोड़ पर बोलेरो के सामने अचानक एक स्कूटी आ गई।उसे बचाने के चक्कर मे बोलेरो और ट्रेक्टर- ट्राली के बीच आमने -सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी चालक गोरखपुर नौसड निवासी बिंदु देवी (28) पत्नी रामाधर,जब की बोलेरो में सवार रिश्तेदार और गौरी बाजार के बखरा निवासी विशुनी देवी (70) पत्नी हरी, मंजू देवी(40) पत्नी अंगद, कुशीनगर जनपद के सुकरौली थाना क्षेत्र स्थित पिपरा भेल की बिंदु देवी(35) पत्नी, हरिद्वार रेनू देवी(28) पत्नी सत्यवान गुप्ता(30) पुत्र राजकुमार राजन गुप्ता (22)पुत्र हरिद्वार, अनुज(10) और अंश गुप्ता पुत्रगण कन्हैयालाल, विपिन पुत्र नेबूलाल सहित एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं लोगों के अनुसार कुशीनगर जनपद के सुकरौली थाना क्षेत्र पिपरा भेल गांव निवासी ग्रामीण सोमवार की सुबह बोलेरो में सवार होकर रुद्रपुर दूधेश्वर नाथ मंदिर परिसर में दुल्हन देखने गए थे। कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात शाम 7:00 बजे के आसपास सभी ग्रामीण बोलेरो में सवार होकर घर लौट रहे थे। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंच गई थी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।


