PDA जन पंचायत कार्यक्रम को लेकर विश्वकर्मा समाज में उत्साह, 6-7 सितंबर को महाराजगंज आएंगे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा

PDA जन पंचायत कार्यक्रम को लेकर विश्वकर्मा समाज में उत्साह, 6-7 सितंबर को महाराजगंज आएंगे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के PDA जन पंचायत कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।जानकारी के अनुसार दिनांक 06 एवं 07 सितंबर को पूर्व शिक्षा मंत्री मा. श्री रामआसरे विश्वकर्मा जी के महराजगंज आगमन पर विश्वकर्मा परिवार, महराजगंज की तरफ से भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा होंगे। उनके आगमन को लेकर पूरे जिले के विश्वकर्मा समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है।इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन सदर विधानसभा अध्यक्ष नंदलाल विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि PDA यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक जन पंचायत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग को एकजुट करना और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।इस स्वागत कार्यक्रम में जिला प्रभारी सिंघबली विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा, जिला महामंत्री दिलीप विश्वकर्मा, मीडिया प्रकोष्ठ से चंद्रद्रोश विश्वकर्मा, विधान सभा अध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा, मजदूर समाज जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, नौतनवा विधान सभा अध्यक्ष रघुपति विश्वकर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *