पनियरा के खैचा में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, भांजे ने जमीन विवाद में हत्या का लगाया आरोप

पनियरा के खैचा में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, भांजे ने जमीन विवाद में हत्या का लगाया आरोप

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के खैचा गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान तपेसरी देवी (95) पत्नी स्व. देव नारायण के रूप में हुई है।मृतका के भांजे सुबाष ने हत्या का आरोप लगाते हुए 1090 पर शिकायत दर्ज कराई है। सुबाष का आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते उसकी मौसी की गला दबाकर हत्या की गई है। सुबाष के मुताबिक, परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वर्ष 2015 में रिश्तेदार अभिमन्यु ने फर्जी तरीके से लगभग दो एकड़ 23 डिसमिल जमीन अपनी मां के नाम करा ली थी।वहीं दूसरे पक्ष के अभिमन्यु शर्मा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अभिमन्यु का कहना है कि तपेसरी देवी की कोई संतान नहीं थी, इसलिए करीब 12 साल पहले उनके पति देव नारायण ने खुद अपनी जमीन उसकी मां के नाम कर दी थी। इसी बात से सुबाष नाराज रहता था। तपेसरी और उनके पति मूल रूप से भिटौली थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव के रहने वाले थे। 2015 में देव नारायण की मौत पर भी सुबाष ने इसी तरह हत्या का आरोप लगाया था, जो जांच में गलत पाया गया था।मामले में पनियरा के नए थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वह खुद मौके पर गए थे। प्रथम दृष्टया मौत स्वाभाविक प्रतीत हो रही है, क्योंकि मृतका की उम्र 95 वर्ष थी। फिर भी प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *