महराजगंज में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का प्रथम आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत, श्रीपति आजाद के काफिले ने दिखाई ताकत

महराजगंज में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का प्रथम आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत, श्रीपति आजाद के काफिले ने दिखाई ताकत

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर 16 सितंबर 2026 समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का मंगलवार को महराजगंज जनपद में प्रथम आगमन पर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। फरेंदा से लेकर महराजगंज सदर तक पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला फूलमालाओं, बुके और नारों के बीच प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।318 सदर में श्रीपति आजाद का विशाल काफिला इस स्वागत समारोह में विधानसभा क्षेत्र 318 महराजगंज सदर से पूर्व विधायक एवं भावी विधायक प्रत्याशी श्रीपति आजाद अपने हजारों समर्थकों और सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ शामिल हुए। उनके काफिले ने पूरे महराजगंज में आकर्षण का केंद्र बना रहा।माना जा रहा है कि श्रीपति आजाद द्वारा दिखाया गया जनसैलाब 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर है। महराजगंज सदर भावी विधायक प्रत्याशी श्रीपति आजाद महराजगंज सदर में आयोजित PDA पंचायत सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है। समाजवादी पार्टी ही PDA की आवाज है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह, वरिष्ठ नेता अमीर खान सहित युवजन सभा, छात्र सभा, लोहिया वाहिनी के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *