पनियरा थाने के नए प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने संभाला पदभार

पनियरा थाने के नए प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने संभाला पदभार

महराजगंज:-यूपी के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा थाना के थानाध्यक्ष रहे संजय सिंह के स्थानांतरण के बाद साइबर सेल से आए नवागत प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पनियरा थाने का पदभार ग्रहण कर लिया है।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पीड़ितों को समय पर उचित न्याय दिलाना होगी। गरीब और असहाय फरियादियों की फरियाद को पारदर्शिता के साथ सुनकर निष्पक्ष न्याय दिलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *