Thursday, May 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा मे LPG गैस की होम डिलीवरी ठप, उपभोक्ता रातभर लाइन में...

पनियरा मे LPG गैस की होम डिलीवरी ठप, उपभोक्ता रातभर लाइन में सोने को मजबूर

पनियरा मे LPG गैस की होम डिलीवरी ठप, उपभोक्ता रातभर लाइन में सोने को मजबूर

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर विधानसभा पनियरा नगर पंचायत में गैस एजेंसी की अव्यवस्था से हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। होम डिलीवरी बंद होने से लोग गोदाम पर रात-दिन लाइन लगा रहे हैं।

हालात :

– जगह बदल-बदल कर वितरण : कभी रहसुगुरु बगीचे में, कभी सोहास स्थित गोदाम पर पुलिस संरक्षण में गैस बांटी जा रही है

– मंगलवार का हाल : सोहास गोदाम पर भारी भीड़ थी। 3-4 पुलिसकर्मी भी भीड़ संभालने में असहाय दिखे

– मानवता शर्मसार : लाइन में एक विकलांग व्यक्ति भी लगा था, लेकिन किसी ने आउट ऑफ टर्न गैस नहीं दिलवाई

– उपभोक्ताओं का दर्द : भीड़ में लोग बोले कि 2 दिन से यहीं सो रहे हैं, फिर भी गैस नहीं मिली

प्रशासन का दावा खोखला:

1. एक व्यक्ति ने CM जनसुनवाई पोर्टल पर होम डिलीवरी न होने की शिकायत की थी

2. जिला स्तर के अधिकारी ने होम डिलीवरी होने की गलत रिपोर्ट लगा दी

3. CM कार्यालय से फोन आने पर शिकायतकर्ता ने कहा कि रिपोर्ट पूरी तरह गलत है, होम डिलीवरी नहीं हो रही

तुलना : परतावल स्थित गैस एजेंसी ने साफ कहा कि गोदाम से गैस नहीं मिलेगी। बुकिंग के हिसाब से सबके घर होम डिलीवरी होगी। सिर्फ पनियरा में ही व्यवस्था फेल है।

खतरा : बरसात के मौसम में लोग पूरी रात जमीन पर सोकर गैस का इंतजार कर रहे हैं। किसी अनहोनी का डर बना हुआ है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे