सड़क पार कर रहे युवक को ट्रेलर ने कुचला,मौके पर ही मौत
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर फरेंदा मार्ग पर कम्हरिया गांव के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है।फरेंदा थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द निवासी पवन गुप्ता (29) बृहस्पतिवार की सायं करीब सात बजे गांव के बाहर सड़क पार कर रहे थे। अभी घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि फरेंदा से महराजगंज की तरफ जा रही ट्रेलर ने पीछे से कुचल दिया, जिससे पवन गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बेटी व एक बेटा है। चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह ट्रैक्टर चला कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पडा़। घटना के बाद ट्रेलर व चालक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। एसओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है।


