एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट,बोलेरो क्षतिग्रस्त

एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट,बोलेरो क्षतिग्रस्त

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बडी खबर बृहस्पतिवार को पनियरा थाना क्षेत्र में एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर उनकी बोलेरो गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और चालक को भी घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज निवासी राहुल जो बोलेरो चालक है, वह बोलेरो में किन्नरों को बैठा कर पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बधाई लेने जा रहे थे। इसी दौरान धनग्राहा गांव के पास दूसरे गुट के लोग दो-चार पहिया वाहनों से भर कर आए और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान बोलेरो गाड़ी को भी तोड़ दिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना पीड़ित पक्ष ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी पक्ष फरार हो गया।घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तरफ से क्षेत्र के लगभग दो दर्जन किन्नर मौके पर पहुंच गए और थाने जाकर कार्रवाई की मांग करने लगे।इस संबंध में नवागत थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *